पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया सुसाइड केस से सियासी जगत स्तब्ध

अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी
राजनांदगांव। भाजपा शासनकाल में विधायक व परिवहन मंत्री रहे रजिंदर पाल सिंह भाटिया के बीती रात अपने छुरिया स्थित निवास स्थान में सिलिंग पंखे पर आत्महत्या कर लिये जाने की घटना से समूचा सियासी जगत स्तब्ध है। छुरिया थाना के सब इंस्पेक्टर श्री देवांगन ने बताया श्री भाटिया की मृत्यु पर मर्ग संख्या 71/2021 धारा 174 जाफ्ता फौजदारी कायम कर मामले को जांच विवेचना में लिया गया है। श्री देवांगन ने बताया कि घटना बीती रात 7-7.15 बजे घटित हुई है। श्री भाटिया के पास से सुसाइड लेटर भी मिला है। आज दोपहर 2 बजे बताया गया कि 72 वर्षीय श्री भाटिया के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री छग शासन एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी पहुंचने वाले थे।

error: Content is protected !!