‘शिवशक्ति पाइंट’ पर मंडरा रहा ‘प्रज्ञान’, चंद्रमा के रहस्यों की कर रहा खोज…

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर नया अपडेट दिया है. विक्रम लैंडर से निकले ‘प्रज्ञान’ रोवर की शिवशक्ति पाइंट पर घूमते हुए वीडियो शेयर किया है. इसमें बताया गया कि प्रज्ञान किस तरह से चंद्रमा के छिपे रहस्यों की तलाश कर रहा है.

बता दें कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी थी. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा खत्म करने के बाद वे सीधे बेंगलुरु में पहुंचे, जहां इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उनके परिश्रम, धैर्य, लगन और जज्बे को सैल्यूट किया था. इस दौरान उन्होंने जिस स्थान पर विक्रम लैंडर उतरा था, उस स्थल का नाम शिवशक्ति रखने के साथ जिस खास स्थान पर लैंडर उतरा था, उसे तिरंगा पाइंट कहे जाने की घोषणा की थी. इसके साथ ही उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की थी.

error: Content is protected !!