राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिवस की बधाई दी…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
ज्ञात हो कि मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने बीती साल 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इससे पूर्व वह झारखंड की राज्यपाल रहीं।

error: Content is protected !!