राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल जेट से उड़ान, ऑपरेशन सिंदूर में हुआ था इसका इस्तेमाल

अंबाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भर इतिहास रच दिया। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं, जिन्होंने राफेल जेट से उड़ान भरी। यह उड़ान करीब 20 मिनट तक चली, जिसे भारतीय वायुसेना की महिला पायलट ने संचालित किया।

इससे पहले सुबह 9:15 बजे राष्ट्रपति अंबाला पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति ने एयरफोर्स स्टेशन का निरीक्षण किया और परेड का जायजा लिया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी और मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।

बता दें कि कि राष्ट्रपति मुर्मू ने इससे पहले सुखोई-30 एमकेआई जेट में 30 मिनट की उड़ान भरी थी। राफेल फ्लाइट उनके इस साहसिक सफर का नया अध्याय बनी।

error: Content is protected !!