कुछ ही देर में रायपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज रायपुर पहुंचेंगी। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11.05 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुचेंगी।

सुबह 11.35 बजे शहर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा बाद में वह 12.10 बजे विधानसभा मार्ग में स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

error: Content is protected !!