केन्द्र सरकार के खिलाफ इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कल…

राजनांदगांव। केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। दैनिक आवश्यक रोजमर्रा वस्तुओं जैसे खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी/पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में बढती महंगाई को लेकर 2 मार्च शनिवार को कांग्रेस भवन गोल बाजार के पास सुबह 11 बजे से बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने दी।

error: Content is protected !!