
राजनांदगांव। आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिन यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप की उपस्थिति में ब्रम्हकुमारी परिसर में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा विषय पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रम्हाकुमारी पुष्पा दीदी द्वारा किया गया। सड़क सुरक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए ब्रम्हाकुमार मोरध्वज भाई द्वारा विशेष प्रेरणादायी संगीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें उपस्थित लोगों में सकारात्मक संदेश गया। कार्यक्रम के अवसर पर ब्रम्हाकुमार मुरलीधर सोमानी, भाई, झाल भाई, दयाराम भाई, मनोज भाई, जगदीश फड़नवीस एवं ब्रम्हाकुमारी रंभा बहन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं सुरक्षित जीवन को बढ़ावा देना रहा।
यातायात पुलिस ने आम लोगो से अपील की है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

