राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो अभियान को आगे बढ़ा रहे

खगडिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया से प्रारंभ हुई। रवाना होने से पूर्व भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में सुबह 09 बजे झंडोत्तोलन किया एवं कांग्रेस कार्यालय जीर्णोद्वार भवन का उद्घाटन करने के बाद जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को फुल- माला देकर एवं चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। उसके बाद शहीद प्रभुनारायण चौक पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किए।भारत जोड़ो यात्रा एन ए सी रोड खगड़िया से निकल कर स्टेशन रोड, बखरी बस स्टैंड, ज्ञानी चौक, कुत्तुबपुर,रामटोल कोठिया होते हुए लाभगांव सरस्वती स्थान के समीप सभा हुई, जिसमें सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि ये भारत जोड़ो यात्रा हमारे नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत छोड़ों भारत जोड़ो के अभियान को आगे बढ़ा रहें हैं, इसी कड़ी में ये भारत जोड़ो यात्रा बांका के मंदार पर्वत से चलकर भागलपुर होते हुए आज खगड़िया जिला में तीसरे फेज में यह यात्रा चल रही है, इस यात्रा में लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है, आम आवाम आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ देख रहें हैं।पिछले आठ वर्षों से जब से मोदी जी ने सत्ता संभाली है,देश में हिन्दू- मुस्लिम में विभेद पैदा करने का काम किया है, उसी को पाटने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पुरे देश में चल रही है,सभा की अध्यक्षता करते हुए हुए जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि देश में चल रहे नफरत को दूर करने के लिए आपसी भाईचारा लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उन्होंने का कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की सहानूभूति एवं समर्थन के साथ साथ यात्रा में अपनी भागीदारी दे रहें हैं। सभा को एम एल सी राजीव कुमार, वरीय अधिवक्ता नागेश्वर सिंह अन्य ने संबोधित किया।
लाभगांव में सभा के बाद यात्रा जलकौड़ा, तेताराबाद चंदपुरा रोड होते हुए गंगौर में कांग्रेस नेता ए के सिंह के यहां भारत जोड़ो पदयात्रियों को भोजन कराया गया। भोजन के बाद भारत जोड़ो यात्रा गंगौर से बेला चौक के लिए रवाना हुई जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद यात्रा खगड़िया जिला सीमा सांखु में खगड़िया कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने बेगुसराय कांग्रेस जिला अध्यक्ष को ध्वज समर्पित कर यात्रा बेगुसराय जिला में प्रवेश करते हुए आगे निकल गयी। यात्रा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा, कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह, कांग्रेसी नेता अमरेंद्र कुमार सिंह, पटना जिला अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, अरवल जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा, सेवादल के प्रदेश नेता संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश मिश्र, नवादा जिला अध्यक्ष आभा देवी, खगड़िया जिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सुजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, कुंदन कुमार सिन्हा,खतिबुर रहमान, सुर्यनारायण वर्मा, प्रीति वर्मा, मनोज मिश्र, खगड़िया सदर पूर्व प्रखंड कृष्णदेव प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अखिलेश कुमार विधार्थी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, वीरेंद्र मोहन झा, कैलाश शर्मा, जयकांत सिंह निषाद, संजय कुमार गुप्ता, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी कुमार,अलौली प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कुमार सत्य विजय, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी, खगड़िया सदर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष उदय यादव, कांग्रेस नेत्री मीनी कुमारी,लाली किन्नर, कांग्रेस नेता पप्पू कुमार पासवान, चंदन कुमार यादव,रतन शर्मा,अजय यादव आदि नेता उपस्थित थे।
इसी कड़ी में ये भारत जोड़ो यात्रा बांका के मंदार पर्वत से चलकर भागलपुर होते हुए आज खगड़िया जिला में तीसरे फेज में यह यात्रा चल रही है, इस यात्रा में लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है, आम आवाम आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ देख रहें हैं।पिछले आठ वर्षों से जब से मोदी जी ने सत्ता संभाली है,देश में हिन्दू- मुस्लिम में विभेद पैदा करने का काम किया है, उसी को पाटने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पुरे देश में चल रही है,सभा की अध्यक्षता करते हुए हुए जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि देश में चल रहे नफरत को दूर करने के लिए आपसी भाईचारा लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है।

error: Content is protected !!