राहुल गांधी को मिली राहत, ये निर्णय मोहब्बत की जीत – कुलबीर

शहर कांग्रेस ने जुलूस निकालकर मानव मंदिर चौक पर पटाखे फोड़कर, मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां

राजनांदगांव। ‘‘नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत‘‘ अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की सजा पर सर्वाेच्च न्यायालय की रोक लगाने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मानव मंदिर चौक पर पटाखे फोड़कर, मिठाईयां बांटी व जीत का जश्न मनाया।

जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को सूरत कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले में देश के सर्वाेच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) द्वारा मिली राहत से देश व प्रदेश के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन से जुलूस निकालकर मानव मंदिर चौक पहंुंची जहां पर कांग्रेसजनों द्वारा पटाखे फोड़कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत कर राहुल गांधी जी व कांग्रेस पार्टी के जिंदाबाद के नारों के साथ मिठाई वितरण कर खुशियां मनाई।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि ‘‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, नफरत की बाजार में मोहब्बत की जीत हुई है, आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा हमारे सर्वेमान्य नेता राहुल गांधी जी की दो साल सजा पर रोक लगाने पर आज कांग्रेसजनों में खुशियां मनाई।

इस दौरान प्रमुख रूप से अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, महापौर हेमा देशमुख, छग गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, पीसीसी महामंत्री थानेश्वर पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, महामंत्री फिरोज अंसारी, महेन्द्र शर्मा, झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, नरेश शर्मा, नासिर जिंदरान, राजीव कुरियाकोस, शरद खंडेलवाल, अल्पसख्ंयक उड़ीसा प्रभारी अब्दुल कलाम, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दद्दू मेश्राम, अशोक फडनवीस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, मोहनी सिन्हा, सुनीता सिन्हा, शमसुद्दीन सैफी, मनीष गौतम, शकील रिजवी, मनीष गौतम, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, विनय झा, मनीष साहू, शरद पटेल, अजय छेदैया, गामेन्द्र नेताम, अरशद खान, गेमू कुंजाम, मेहुल मारू, सुरेन्द्र देवांगन, जावेद अंसारी, हनीफ खान, आरबी मिश्रा, प्रज्ञा गुप्ता, भोला यादव, अभिमन्यु मिश्रा, अतुल शर्मा, अनीष जैन, हफीज वारसी, अनीस खान, मामराज अग्रवाल, राजा गुप्ता, इंशाक खान, संदीप सोनी, सुरेन्द्र गजभिये, हर्ष खोब्रागढ़े, आशीष रामटेके, कुशल रजक, मजहर, हरि सिन्हा, मुस्तफा जोया, विशु अजमानी, मनीष अग्रवाल, संदीप जायसवाल, सुरेन्द्र गजभिये, राहुल देवांगन, विनोद बम्भोला, हेमंत वैष्णव, हिम्मत पवार, दीनू साहू, राहुल केमे, योगेश साहू, गोपाल लिमजे, भैरव सिन्हा, प्रवीण मेश्राम, रफीक मनिहार, राजेन्द्र साहू, अशोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, प्रियेश मेश्राम, रमन वर्मा, मगन देवांगन, दुर्गेश ढीमर, अमित जंघेल, मोरध्वज साहू, बंशी सोनी, देवेन्द्र राजपूत, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!