राहुल गांधी फिर से संसद में भरेंगे हुंकारः कुलबीर

लोकसभा सदस्यता बहाली पर शहर कांग्रेस ने मनाई खुशियां, जमकर फोड़े पटाखे

राजनांदगांव। देश के सर्वाेच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) द्वारा मिली राहत के बाद आज लोकसभा सचिवालय द्वारा अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी लोकसभा सदस्यता बहाल करने की अधिसूचना जारी होने पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में मानव मंदिर चौक पर ‘‘जय कांग्रेस विजय कांग्रेस‘‘ के जयघोष के साथ कांग्रेसजनों द्वारा पटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मिली राहत के बाद आज 07 अगस्त को लोकसभा सचिवालय द्वारा लोकसभा सदस्यता बहाल करने की अधिसूचना जारी होने कांग्रेसजनों में उत्साह का संचार हुआ। जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के अगुवाई में स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेसजन एकत्रित होकर ढाले नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर मानव मंदिर चौक में ‘‘नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत‘‘ व सत्य की जीत के नारें लगाएं व जमकर पटाखे फोड़कर शहर की जनता को मिठाई खिलाई।

कांग्रेसजनों में उत्साह का खुशी का माहौल देख शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय पूरे देश में इस बात का संदेश है कि ‘‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।‘‘ हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी के उपर जो घटनाक्रम हुए है वह निंदनीय है। देश में लोकतंत्र कायम है सुप्रीम कोर्ट ने यह साबित कर दिया और तत्काल हमारे नेता की सजा पर रोक लगाई और लोकसभा सचिवालय द्वारा संसद सदस्यता बहाल भी कर दिया। वर्तमान मंे देश में जो हालत है वह काफी निराशजनक है देश विरोधी शक्तियां लगातार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है और देश को पीछे ले जाने का काम किया जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर अब पुनः देश की आवाज बनकर माननीय राहुल गांधी जी देश के हितों व नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनी बात संसद में मुखर होकर पूरे दमखम से उठाएंगे। हम कांग्रेसजन माननीय राहुल गांधी जी के साथ खड़े है।

इस दौरान प्रमुख रूप से छग अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, आफताब आलम, पंकज बांधव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहनी सिन्हा, रौशनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, अब्बास खान, मनीष गौतम, भोला यादव, मो.करीम मेमन, पार्षद संतोष पिल्ले, गणेश पवार, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अतुल शर्मा, अरशद खान, खैरूनिशा, विद्या तिरपुडे, गेमू कुंजाम, सरोज प्रधान, संगीता साहू, नारायण सोनी, सुनीता सिन्हा, आशा शर्मा, खिलेश्वर पाल, मोहसिन कुरैशी, अमित जंघेल, सुरेन्द्र देवांगन, आरबी मिश्रा, मोहन चुनुरकर, विष्णु सिन्हा, गोपी रजक, डा.राकेश कुमार, चंद्रशेखर वैष्णव, हेमंत मानिकपुरी, विजय अग्निहोत्री, अभिमन्य मिश्रा, संदीप जायसवाल, अजय अग्रवाल, हिम्मत पवार, राहुल केमे, नासिर खां, रफीक अहमद, भैरव सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!