राहुल गांधी ‘INDIA’ गठबंधन की रैली में नहीं होंगे शामिल, ये है वजह

पॉलिटिकल डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) बीमार पड़ गए हैं। बीमार होने के कारण राहुल गांधी आज रांची में होने वाले इंडिया गठबंधन (india alliance) की रैली में भी शामिल नहीं होंगे। साथ ही एमपी दौरा भी रद्द कर दिया है। राहुल दिल्ली में ही रहकर आराम करेंगे। राहुल के बीमार होने की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress leader Jairam Ramesh) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA की रैली हो रही है। लेकिन वे अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे।

बता दें कि रांची में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले रविवार को ‘INDIA’ गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है। रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में होने वाली इस महारैली को ‘उलगुलान न्याय रैली’ का नाम दिया गया है। इस रैली में करीब 14 दलों के नेता शामिल होने वाले हैं।

error: Content is protected !!