भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना राहुल गांधी का उद्देश्य – कुलबीर

-शहर के दक्षिण ब्लाॅक नंदई से निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
-दक्षिण ब्लाॅक की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

राजनांदगांव। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पत्र हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में  1 फरवरी को शहर के दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा वार्ड 40 व 48 से निकाली गई।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम  के आदेशानुसार एवं शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ अंत्याव्यसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारीधनेश पाटिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल के सानिध्य व दक्षिण ब्लाॅक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में बुधवार वार्ड 40 गुरू घासीदास वार्ड के सतनाम भवन से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकली जो पूरे वार्ड का भ्रमण करते हुए को वार्ड 48 नंदई का भ्रमण कर यात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने हर-घर पहुंचकर सम्मानित राहुल गांधी जी के संदेश पत्र हाथ से हाथ देकर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य व केन्द्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश में बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीतिक को साझा किया। यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी लालू चोपड़ा, एल्डरमेन प्रतिमा बंजारे, पूर्व पार्षद नंदनी साहू, खिलेश बंजारे, संदीप सोनी, तामेश्वर बंजारे, मामराज अग्रवाल, आशीष सोनकर, ईश्वर पंचभावे अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए वार्ड के एक-एक गलियों से होकर मतदाताओं से रूबरू कराया यात्रा लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक चली।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी धनेश पाटिला ने कहा हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंचकर केन्द्र सरकार की धोखाधड़ी को बताना है वहीं केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह निराशाजनक है। किसान भाई हताश और परेशान है, देश के लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। जबकि राज्य की कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में लगी है।
यात्रा के दौरान वार्डवासियों शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने राहुल गांधी जी के संदेश पत्र देते हुए कहा कि आज महंगाई से पूरे देश में हाहाकार है आवश्यक वस्तुओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है, पेट्रोल डीजल की कीमत पिछले आठ सालों से आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ा दी है पर भाजपाइयों व भाजपा के सांसदों व विधायकों इस पर कुछ नहीं बोलते। वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी जी इन मुद्दों को लेकर लगातार विरोध जता रहे है उनका उद्देश्य देश को भ्रष्टाचार मुक्त और महंगाई कम करना है। वहीं राज्य की भूपेश बघेल सरकार की जनहिकारी योजनाओं का संदेश पत्र वितरण किया।
दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए हर घर तक पहुंचकर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों व राज्य सरकार की जनहिकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की बात कही।
दक्षिण ब्लाॅक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ वार्डवासियों से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी जी के हाथ को मजबूत करने का आग्रह किया। यात्रा का संचालन करते हुए नंदई चैक में नुक्कड़ सभा आयोजित कर राहुल गांधी जी का संदेश भारतवासियों के नाम का वाचन किया।
यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा उत्तर ब्लाॅक प्रभारी शारदा तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली, अशोक फडनवीस, मोहिनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रूबी गरचा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय रिझवानी, अब्बास खान, अनिस जैन, पार्षद सतीश मसीह, दुलारी साहू, मधुकर वंजारी, विनय झा, चंपू गुप्ता, चंद्रकला देवांगन, सुनीता फडनवीस, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अवधेश प्रजापति, जितेन्द्र शर्मा, एल्डरमेन एजाजूर रहमान, हेमू सोनी, भरत सोनी, शाबिर जिंदरान, शकील रिजवी, जाहिर रिजवी, फारूख रजा, डा.राकेश कुमार, मनीष गौतम, राजेश चैहान, जितेश सिमनकर, आफताब अहमद, सतीश सोनपिपरे, संतोष हटवार, मजहर खान, खैरूनिशा, नारायण सोनी, अरशद खान, अजय अग्रवाल, अशोक सेन, सुनीता सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन, मेहुल मारू, मुस्तफा जोया, संगीता साहू, ललिता साहू, प्रज्ञा गुप्ता, दीनू साहू, दुर्गा देवांगन, धर्म, सरिता साहू, राजा यादव, कुशल रजक, मोहन चुनुरकर, भारत भूषण शर्मा, राजकुमार जायसवाल, लक्खू रूचंदानी, संदीप जायसवाल, घनश्याम श्रीरंगे, लक्की रामटेके, माया शर्मा, हितेश गोन्नाडे, अर्जुन कुर्रे, सुक्रीत गुप्ता, शबीना नसरीन, संतोष मंडावी, उपेन्द्र यदु, हसन खान, चेतन टंडन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं दक्षिण ब्लाॅक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!