राहुल गांधी की याचिका खारिजः MP कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना…बीजेपी बोले…

भोपाल। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मानहानि केस मामले में सजा के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट में लगी याचिका रद्द हो गई है। याचिका रद्द होने और उनकी दो साल की सजा बरकरार रखने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मामले में बीजेपी ने राहुल पर पलटवार किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समीप बरसते पानी में धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा सहित कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन पूरे देश में जारी रहेगा, क्योंकि देश की जनता राहुल गांधी के साथ हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि शासन प्रशासन और पुलिस, कांग्रेसियों पर लाठी मारने के लिए भी तैयार हो जाए और जेल भरने के लिए भी। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के लिए सब कुछ करने को तैयार है।

एआईसीसी के कानून विशेषज्ञ टीम कर रही चर्चा

कांग्रेस नेता सचिन यादव ने गुजरात हाई कोर्ट से राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर कहा कि- निर्णय आया है। एआईसीसी के कानून विशेषज्ञ टीम आदेश का अध्ययन कर रही है। आगे की रणनीति को लेकर चर्चा और विचार विमर्श किया जा रहा है।

संविधान से ऊपर समझने वालों की यही स्थिति

कुमार इंदर, जबलपुर। लोकसभा में मुख्य सचेतक और जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने कहा कि मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट (High court) ने खारिज कर दिया है। कहा कि राहुल गांधी को भ्रम है कि प्रधानमंत्री (PM) की कुर्सी उनका वंशानुगत अधिकार है। खुद को संविधान से ऊपर समझने वालों की यही स्थिति होती है। स्तरहीन राजनीति को संविधान और अदालतें भी बर्दाश्त नहीं करती। राहुल गांधी जो किया है उसे भुगतने तैयार रहे।

error: Content is protected !!