बच्चें से स्नेह के साथ राहुल ने की पदयात्रा की शुरुआत

 

तेलंगाना। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेता और कार्यकर्ताओं के साथ अल्लादुर्ग से पदयात्रा शुरू की। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने मध्य प्रदेश में दाखिल होने जा रही है जो करीब 13 दिनों तक मध्य प्रदेश में चलेगी। अब इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मदद मांगी है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से दाखिल होने के बाद भारत जोड़ो यात्रा खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा होते हुए 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी तेलंगाना में है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना में यात्रा के दौरान पारंपरिक बोनालु त्योहार में हिस्सा लिया था।

error: Content is protected !!