रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया लिंक एक्टिव “ग्रुप डी परीक्षा के आंसर-की”

 

नई दिल्ली. RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित हुए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड RRC लेवल 1 के 1,52,713 (1.5 लाख से अधिक) पदों की भर्ती (CEN RRC-01/2019) के फर्स्ट राउंड में 5 चरणों में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के अनौपचारिक आंसर-की आज, 14 अक्टूबर 2022 को निर्धारित समय 1 बजे से पहले ही डाउनलोड के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इससे पहले, बोर्ड द्वारा वीरवार, 13 अक्टूबर को जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित आरआरसी लेवल 1 सीबीटी के आंसर-की, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर 14 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे।

बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) भर्ती के लिए 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी सीबीटी के लिए अपनी रिस्पॉन्स शीट, आंसर-की और क्वेश्चन पेपर अपने सम्बन्धित जोन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके लिए उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तारीख भरकर सबमिट करनी होगी।

error: Content is protected !!