बारिश ने बढ़ाई ठंड;जनजीवन पर विपरीत असर


राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। वैसे तो मौसम दो रोज पहले से करवट बदल चुका है। परसों हल्के बाद छाये जो कल से गहराते -गहराते आज सुबह से बरसने भी लगे हैं। बरसात भले ही हल्की हो रही हो, लेकिन इसके प्रभाव से जन जीवन पर बुरा असर पड़ने लगा है। लोग जहां बारिश से बचने छाते ओढ़े या रैनकोट भी पहने नजर आ रहे हैं तो ठंड से बचने गरम कपड़ों में रहने के साथ जगह-जगह अलाव तापते भी दिखाई दे रहे हैं। बस्ती,बाजार,बैंक,बस स्टैंड,टैक्सी स्टैंड आदि में सन्नाटा पसरा हुआ है। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में भरी दोपहरी में भी एसी टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहे होने की जानकारी मिल रही है। इसी शहर में गर्मी के दिनों में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान होता है जो इस जाड़े के मौसम में अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। आज बारिश की वजह से कल न्यूनतम तापमान अधिकतम 28 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना बताई जा रही है। वैसे कल धूप निकलने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

error: Content is protected !!