राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना: साइंस कॉलेज मैदान में होगा कार्यक्रम, राहुल गांधी 3 फरवरी को आ रहे रायपुर

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर आएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आमंत्रण के बाद उन्होंने रायपुर दौरे पर सहमति दी है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राहुल राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता 6000 प्रति वर्ष की होगी। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में कृषि मजदूर परिवार की पहचान करके प्रदान की जाएगी।

error: Content is protected !!