मुठभेड़ में रेप के आरोपी को लगी गोली, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,जानिए पूरा मामला

प्रयागराज। कक्षा सात की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी इसके पहले भी रेप के मामले में जेल की हवा खा चुका है। रेप का प्रकरण बीते 18 मई का है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई थी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक कालेज में कक्षा सात की छात्रा बीते 18 मई को कालेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान घर के नजदीक ही रास्ते में बाइक सवार एक युवक मिल गया, जिसने घर छोड़ने के बहाने छात्रा को लिफ्ट दी और फिर उसे सुनसान एरिया में ले जाकर उसके साथ रेप किया। दरिंदे के चंगुल से छूटकर छात्रा घर पहुंची तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन मंझनपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आरोपी अज्ञात था, इसलिए पुलिस इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक युवक की पुष्टि हुई। आरोपी की तस्वीर देखकर पीड़िता ने भी शिनाख्त की है। पुख्ता साक्ष्य मिलने के आधार पर पुष्टि होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान बीती रात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी ओसा की तरफ जा रहा था। इस पर मंझनपुर पुलिस टीम ने आरोपी को घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होगया। उसे अस्पताल लेजाया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी पवन कुमार सैनी पुत्र राजमणि मंझनपुर थाना क्षेत्र के छोगरियान का पूरा, समदा का रहने वाला है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी इसके पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है।

error: Content is protected !!