अरविंद नेताम के इस्तीफे पर रविंद्र चौबे ने दिया बड़ा बयान

रायपुर। इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है और इससे पहले कांग्रेस को आज बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

इसी बीच मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री चौबे ने कहा कि आज अरविंद नेताम की पहचान कांग्रेस के कारण है। कांग्रेस को चुनौती देने वाले इतिहास का पन्ना बन जाते है। कांग्रेस ने अरविंद नेताम को बहुत सम्मान दिया।

अरविंद नेताम मंत्री रहे तब आदिवासी याद नहीं आए। आपको बता दें कि आपको बता दें कि बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम लंबे समय से सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा के आरोप लगाते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रदेश की 50 सीटों पर आदिवासी समाज का प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा भी की थी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की संख्या आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!