इंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट के 362 पदों पर भर्ती जारी

Indian Navy Tradesman Mate Bharti 2023 – भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) ने मुख्यालय अंडमान एण्ड निकोबार कमांड की विभिन्न इकाइयों में ट्रेड्समैन मेट के पदों पर नियुक्ति/चयन हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया है। भारतीय नौसेना द्वारा इंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट भर्ती 2023 हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इस भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन मेट भर्ती 2023 के तहत कुल 362 रिक्तयां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए अंडमान एण्ड निकोबार रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट (www.karmic.andaman.gov.in) के माध्यम से 26 अगस्त 2023 से 25 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन मेट वैकेंसी 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि निम्न आलेख में संक्षिप्त में वर्णित की गयी है।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट भर्ती 2023 की जानकारी हिंदी में :

  • बल का नाम : भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी)।
  • विज्ञापन संख्या : निर्दिष्ट नहीं है।
  • रिक्तियों की कुल संख्या : 362 पद।
  • नौकरी का प्रकार : सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स | डिफेन्स जॉब्स
  • आवेदन करने की अवधि : 26 अगस्त 2023 से 25 सितम्बर 2023 तक।
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in
  • नौकरी का स्थान : पूरे भारत में।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट वैकेंसी 2023 विवरण :

पद का नाम रिक्त पद वेतनमान (प्रति माह)
ट्रेड्समैन मेट 362 ₹ 18000 – 56900/- (लेवल – 1)

श्रेणी-वार भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन मेट रिक्ति 2023 विवरण :

श्रेणी का नाम रिक्त पद
UR 151
EWS 35
OBC 97
SC 53
ST 26
कुल योग 362 पद

Indian Navy Tradesman Mate Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10 वीं उत्तीर्ण तथा उसके पास प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

आयु सीमा (25 सितम्बर 2023 को) : उम्मीदवार की आयु 18 से  25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक हो।

चयन प्रक्रिया : इस इंडियन नेवी ट्रेड्समैन मेट रिक्रूटमेंट 2023 में  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

error: Content is protected !!