गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद…

होली क्रास स्कूल से सेंट जोसफ महागिरजाघर तक क्रूस का रास्ता का पारंपरिक संस्कार होगा

रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को संजीदगी के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर होली क्रास स्कूल से सेंट जोसफ महागिरजाघर तक क्रूस का रास्ता का पारंपरिक संस्कार होगा। प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर कही सात वाणियों पर चर्चों में मनन होगा। गुरुवार को हरिजाघरों में पुण्य गुरुवार की आराधना हुई। प्रभु यीशु द्वारा अपने शिष्यों को साथ किए अंतिम भोज के स्मणार्थ प्रभु भोज की ब्यारी का पवित्र संस्कार हुआ। इसमें हजारों मसीही शामिल हुए। प्रभु यीशु द्वारा शिष्यों के पैर धोने के नम्रता का संदेश देने के पालन करते हुए धर्म गुरुओं ने समाजजनों के चरण धोए। सीएनआई प्रार्थना भवन खड़वा नवा रायपुर में डीकन एमआर पतारस, बिलीवर्स चर्च में पेस्टर संदीप लाल और केशरवानी, सेंट पीटर चर्च ज़ोरा में पास्टर अब्राहम दस, ग्रेस चर्च में पादरी एच तिमोथी आराधना संपन्न कराएंगे!
1. सेंट पॉल्स कैथेड्रल रायपुर – पादरी सुनील कुमार और पादरी सुशील मसीह। गुड फ्राइडे की आराधना दोपहर 12 बजे। ईस्टर सनराइज सर्विस सुबह 5 बजे कब्रस्थान में। ईस्टर आराधना कैथेड्रल में सुबह 9 बजे।
2. सेंट जोसफ महागिरजाघर बैरनबाजार रायपुर – फादर जोस फिलिप। गुड फ्राइडे – क्रूस का रास्ता एवं आराधना अपरान्ह 3 बजे। ईस्टर सर्विस शनिवार रात 11 बजे अौर रविवार सुबह 8 बजे।
3. मारथोमा चर्च शांतिनगर रायपुर – रेवरेंड सेंजो पी. वर्गीस (विकार)। गुड फ्राइडे की आराधना सुबह 9 बजे। ईस्टर आराधना सुबह 5 बजे।
4. अॉर्थोडॉक्स चर्च, दूरदर्शन केंद्र के पास रायपुर – फादर के. अाई वर्गीस, गुड फ्राइडे अाराधना सुबह 8 बजे। ईस्टर की अाराधना शनिवार शाम 7 बजे।
5. सेंट मेरी चर्च सिमगा – पादरी इस्माइल मसीह। गुड फ्राइडे की आराधना दोपहर 12 बजे। ईस्टर आराधना चर्च में सुबह 9 बजे।
6. सेट टेरेसा चर्च अमलीडीह रायपुर – फादर जॉन पुन्नूर। गुड फ्राइडे अाराधना अपरान्ह 3 बजे।
7. सेंट फ्रांिसस चर्च भनपुरी रायपुर – फादर जोसफ, गुड फ्राइडे की अाराधना अपरान्ह 3 बजे।
8. सेंट मेरीस चर्च टाटीबंध, रायपुर – फादर जोसफ, गुड फ्राइडे की अाराधना अपरान्ह 3 बजे।
9. सेंट मैथ्यूस चर्च गुढ़ियारी रायपुर – फादर फैलिक्स, गुड फ्राइडे की अाराधना अपरान्ह 3 बजे।
10. जॉन द बैपिस्ट चर्च कापा रायपुर – फादर अजय जोजो, गुड फ्राइडे की अाराधना अपरान्ह 3 बजे।
11. कैथोलिक अाश्रम, खारून तट पर रायपुर – फादर, गुड फ्राइडे की अाराधना अपरान्ह 3 बजे।
12. सेंट थोमा चर्च तिल्दा – पादरी सुषमा कुमार, गुड फ्राइडे की अाराधना दोपहर 12 बजे। ईस्टर की अाराधना सुबह 10 बजे।
13. सेंट पीटर्स चर्च महासमुंद – पादरी प्रेमेंद्र सिंग, गुड फ्राइडे की आराधना दोपहर 12 बजे। ईस्टर की आराधना चर्च में सुबह 9 बजे।
14. ⁠ सेंट मैथ्यूज चर्च रायपुर -,पादरी असीम प्रकाश विक्रम, गुड़फ़्राइडे आराधना १२ बजे। ईस्टर सुबह ९ बजे।

error: Content is protected !!