विरोध के चलते बौखलाई हुई हैं रेणुका सिंह – कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद सियासी गलियारों में खलबली मची हुई। वहीं अब नेताओं का अरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच बीजेपी की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। रेणुका सिंह ने कांग्रेस के आरोप पर जवाब दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने रेणुका सिंह को बाहरी प्रत्याशी बताया था। जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है। रेणुका सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी को धक्का मारकर इटली भेजें। फिर कांग्रेसी मुझ पर सवाल उठाए।
उनके इस जवाब को लेकर अब कांग्रेस के PCC संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि BJP कार्यकर्ता रेणुका सिंह का विरोध कर रही है। इससे रेणुका सिंह बौखलाई हुई हैं। रेणुका सिंह ने सनातन परम्परा का अपमान किया। हिंदू विवाह पद्धति का अपमान है। रेणुका सिंह अपने बयान पर माफी मांगे।

error: Content is protected !!