सड़क सुरक्षा माह: कस्तूरबा महिला मंडल में पुलिस ने जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

राजनांदगांव।  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में  यातायात पुलिस द्वारा कस्तूरबा महिला मंडल में यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के अनिवार्यता, बिना लायसेंस वाहन चलाने के दुष्परिणाम, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्यवाही एवं सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जन-धन की हानि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हे यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने हेतु समझाईश दी गई। इस अवसर पर लगभग 150 लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में सउनि कुंजलाल साहू आर. 1385 रूपेन्द्र वर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा सें संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। यातायात पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!