लूट का आरोपी 24 घंटे में पकड़ाया

राजनांदगांव। लूट करने वाले आरोपी को  बसंतपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूट की गई नगदी राशि एवं घटना में प्रयुक्त गमछा में बंधा पत्थर जप्त किया गया। जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 18 जनवरी को  दोपहर लगभग 01:00 बजे वह अपने साथी के साथ अपनी स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 24 J 1299 से मोहारा शराब भट्टी शराब खरीदने गया था। उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं गमछा में बंधे पत्थर से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के हाथ में रखी नगदी राशि 3200/- रुपये एवं अन्य दस्तावेज लूटकर आरोपी फरार हो गए। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 36/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 309(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पातासाजी हेतु थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपी सौरभ दास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी देवा यदु के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लूट की गई राशि में से 500/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त गमछा में बंधा पत्थर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!