रॉयल किड्स की छात्रा स्वर्णा सिंह को डॉक्टर की उपाधि

पूर्व हेड गर्ल दीपाली पवार ने सी.ए. फाउंडेशन कि परीक्षा उत्तीर्ण की
राजनांदगांव। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रॉयल किड्स कान्वेंट ने एक बार फिर उच्च शिक्षा डॉक्टर की उपाधि में तथा सी.ए. जैसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना चयन करवा कर आई.सी.एस.ई. की उच्च स्तरीय पढ़ाई का लोहा मनवाया है।
संस्था की छात्रा स्वर्णा सिंह पिता संजय बहादुर सिंह एवं माता श्रीमती मनीषा सिंह प्रारंभ से ही शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान छात्रा रही है। उन्हें शिक्षा के साथ साथ समय प्रबंधन तथा अनुशासन प्रियता विरासत में उनके दादा लाल शंकर बहादुर सिंह एवं दादी श्रीमती अन्नपूर्णा देवी सिंह से प्राप्त हुई है।
डॉ. स्वर्णा सिंह का चयन बैंगलोर के ऑक्सफ़ोर्ड कॉलेज में फिजियोथैरपिस्ट कोर्स के लिए हुआ था, जिसको सफलतापूर्वक सम्पूर्ण कर आज उन्हें डॉक्टर की उपाधि प्रदान की गयी, जिससे सिंह परिवार एवं रॉयल किड्स कान्वेंट परिवार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इसी कड़ी में खुशी तब दुगुनी हो गई जब संस्था की पूर्व छात्राध्यक्षा कु. दीपाली पवार ने प्रथम बार के प्रयास में ही सी.ए. फाउंडेशन कोर्स उत्तीर्ण कर ली है जो अपने आप में ही महत्वपूर्ण है एवं संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु प्रेरणाश्रोत है।
पहले भी संस्था के ही डॉक्टर महेश मोटलानी, डॉक्टर अदनान अहमद, डॉ अनिमेष गांधी, डॉ अनिरुद्ध गांधी, डॉ माधुरी खंडेलवाल, डॉ निधिषा श्रीवास्तव, डॉ गौरव जैन, डॉक्टर थानेश्वर धनेश पाटिला, डॉक्टर अनमोल वर्गीस, डॉ शिल्पी सेठिया लूनिया, डॉक्टर मिताली शर्मा, डॉक्टर नीरधी बैद, डॉक्टर अदिति जैन एवं सीए खुशबू खंडेलवाल, सीए सीमा चिमनानी, सीए राहुल लालवानी, सीए रमनदीप सिंह भाटिया, सीए विकास गोलछा जैसे होनहार छात्र संस्थान एवं परिवार का नाम आज भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए रोशन कर रहे हैं।

 

error: Content is protected !!