RRB Group D Vacancy: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए इन स्टेप्स से स्वयं भरें फॉर्म….

जॉब डेस्क। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवा इस भर्ती में शामिल होने के लिए आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मार्च एवं फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है। स्टेप्स को फॉलो करके आप सीधे ऑनलाइन फॉर्म भर लें।

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Latest Updates में Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड या अपने रेलवे अकाउंट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • इसके बाद कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी के लिए फीस 250 रुपये निर्धारित है। स्टेज 1 परीक्षा में भाग लेने के बाद जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की पूरी फीस रिफंड हो जाएगी।

जोन वाइज भर्ती विवरण

रेलवे की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 22195 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जोन के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-

जोन पदों की संख्या
पश्चिमी रेलवे (मुंबई) 3148
उत्तर पश्चिमी रेलवे (जयपुर) 974
उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद) 1183
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (हुबली) 90
पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) 1147
पूर्वी तट रेलवे (भुवनेश्वर) 803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर) 1199
उत्तरी रेलवे (नई दिल्ली) 3537
दक्षिणी रेलवे (चेन्नई) 1036
उत्तर पूर्वी रेलवे (गोरखपुर) 1246
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी) 1776
पूर्वी रेलवे/ मेट्रो कोलकाता 1206
मध्य रेलवे (मुंबई) 1979
पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) 993
दक्षिण पूर्वी रेलवे (कोलकाता) 949
दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद) 1012

भर्ती में भाग लेने के लिए योग्यता

आरआरबी ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!