जनभागीदारी शुल्क को लेकर दिग्विजय कॉलेज में बवाल

राजनांदगांव। भाजपा संबद्ध संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) ने आज अपना झंडा लेकर दिग्विजय कॉलेज में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आज दोपहर करीब आधा घंटा तक की नारेबाजी में सौ से अधिक विद्यार्थी शामिल थे।

बवाल को देखते हुए वहां बसंतपुर थाना प्रभारी अपने बल के साथ वहां पहुंच गये। प्राचार्य, पुलिस निरीक्षक व एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल प्राइवेट पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से जन भागीदारी शुल्क लिये जाने के विरोध को लेकर आपस में चर्चा करने प्राचार्य कक्ष में बैठे।

error: Content is protected !!