सलमान खान को सांप ने काटा, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती

पनवेल फार्म हाउस में क्रिसमस मना रहे थे अभिनेता

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन  सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया।

एमजीएम अस्पताल में किया गया था सलमान को एडमिट-
सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है।

इलाज के बाद फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं सलमान-
अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

error: Content is protected !!