Samsung के Key Island फीचर वाले Galaxy फोन भारत में धमाकेदार एंट्री को तैयार….

टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए A सीरीज में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। नए स्मार्टफोन में Galaxy A25 5G, A15 के 5G और 4G वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। A सीरीज में लॉन्च हुए नए फोन वियतनाम में लॉन्च हुए थे। इसी कड़ी में, सैमसंग के इन दो नए स्मार्टफोन की एंट्री भारत में होने जा रही है।

भारत में लॉन्च होंगे दो नए फोन

दरअसल, सैमसंग का एक ऑफिशियल टीजर सामने आया है। इस टीजर के साथ  सैमसंग के Galaxy A25 5G और Galaxy A15 5G फोन की लॉन्चिंग तारीख को लेकर जानकारी दी गई है। Galaxy A25 5G और Galaxy A15 5G फोन भारत में 26 दिसंबर, दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किए जा रहे हैं।

Galaxy A25 5G और A15 5G क्यों हैं खास

बता दें, Galaxy A25 5G और Galaxy A15 5G को कंपनी ने वियतनाम में एक खास डिजाइन के साथ पेश किया था। इन स्मार्टफोन को Key Island फीचर के साथ लाया गया था। Key Island फीचर के साथ फोन राउंड एज डिजाइन के साथ लाए गए थे। यह डिजाइन फोन को मजबूत और आरामदायक ग्रिप के लिए खास था।

Galaxy A25 5G और Galaxy A15 5G के स्पेक्स

Galaxy A25 5G

प्रोसेसर– Galaxy A25 5G फोन Exynos 1280 चिपसेट के साथ लाया गया था।

डिस्प्ले– फोन 6.5 इंच S-AMOLED Infinity-U notch डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 nits ब्राइटनेस के साथ लाया गया था।

रैम और स्टोरेज– Galaxy A25 5G फोन 6/8 GB Ram और 128 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया गया था।

कैमरा– A25 5G फोन 50MP (Main) +8MP(ultra-wide) + 2MP (depth) सेंसर और 13MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया था।

बैटरी-फोन 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

Galaxy A15 5G

प्रोसेसर– 5G फोन को Dimensity 6100 Plus चिप के साथ लाया गया था।

डिस्प्ले– फोन को 6.5 इंच S-AMOLED Infinity-U notch डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 800 nits ब्राइटनेस के साथ लाया गया था।

रैम और स्टोरेज– 5G फोन 8 GB Ram और 256 GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया गया था।

कैमरा– फोन 50MP (Main) + 5MP(ultra-wide) + 2MP (depth) सेंसर और 13MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

बैटरी– फोन 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

error: Content is protected !!