तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संजय श्रीवास्तव बने जिलासचिव

खैरागढ़। विदित हो के छ.ग. प्रदेश तृतीय र्व शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा खैरागढ़ के अध्यक्ष सी.एस. माली ने संजय श्रीवास्तव को संघ की जिला ईकाइ का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनकी संघ के प्रति समर्पण व क्रियाशीलता को देखते हुए की गई है। अत्यंत ही सहज-सरल ,मिलनसार व मधुर व्यवहार के धनी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचार संजय श्रीवास्तव को संघ का जिला सचिव बनाए जाने पर अध्यक्ष सी.एस.माली,वरिष्ठ कर्मचार नेता अखिलेश यादव, पदमाकर राव तथा राजकुमार महानदिया अध्यक्षा मानपुर-मोहला-अं.चौकी,यशवंत साहू सचिव,राजेश कामड़े,हरिश भाटिया,अरूण देवांगन अध्यक्ष राजनांदगांव,कमलेश ढीमर,आनन्द कुमार श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!