सर्व यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर विशाल शोभायात्रा एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 

राजनादगांव(दैनिक पहुना)। संस्कारधानी में सर्व यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी पर्व (आठे) प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही है। कल शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रविवार को गांधी सांस्कृतिक भवन म्युनिसिपल स्कूल मैदान में समाज के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं स्वजातीय जनों ने संगठित होकर यादवों के ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए जन्माष्टमी पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा में यादव समाज की संस्कृतिक पहचान राउत नृत्य, अखाड़ा एवं भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित भव्य जीवंत झांकी को शामिल करने का निर्णय लिया। समाज के अध्यक्ष महेश यादव व सचिव पूनाराम यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी के दिन सर्वप्रथम सुबह जमातपारा स्थित साहाड़ा देव की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर एक बजे से इसी स्थल से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें समाज के पदाधिकारी, गौटियागण, बड़े.बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे सभी शामिल होगें। रविवार को समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें छत्तीसगढ़ी एवं देशभक्ति गीतों पर एकल एवं सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। आयोजन को सफल बनाने में समाज के सुदेश यादव, विनोद यादव ;बंटी, गरीबाराम यादव, राधे लाल यादव, कृष्णा यादव, राजेश यादव, रीतेश यादव, महेश यादव, अमन यादव, संतोष यादव, पार्षद श्रीमती जया दुर्गेश यादव, श्रीमती हेमीन यादव, सीलू यादव, कार्तिक राम यादव,अशोक यादव, विजय यादव, हेमेंद्र यादव, चेतन यादव, श्रीमती मालती यादव, श्रीमती ईश्वरी यादव, दुर्गेश यादव, जंगलू यादव,रामू यादव, लोक कलाकार दीपक यादव ,जय यादव,गोपाल यादव, श्रीमती लता यादव आदि जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!