सट्टा किंग के बेटे ने लगाई फांसी: घर पर फंदे से लटका मिला शव,मचा हड़कंप

जबलपुर। सट्टा किंग के नाम से कुख्यात मुरली खत्री के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मुरली खत्री के बेटे विवेक खत्री ने फांसी लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। विवेक खत्री ने बीती रात घर में फांसी लगा ली। घटना के वक्त विवेक की पत्नी सदर स्थित अपने मायके गई हुई थी।

विवेक खत्री ने ओमती थाना अंतर्गत बराट रोड स्थित घर में फांसी लगाई है। फांसी लगाने का कारण अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एसआई बीआर चौधरी ने बताया कि युवक घर पर अकेला था। युवक ने फंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाई है। कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

 

error: Content is protected !!