हसदेव अभ्यारण्य बचाओ आंदोलन, 38 किसानों का जत्था रवाना हुआ सरगुजा

पांच जून पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन

राजनांदगांव। हसदेव अभ्यारण्य बचाओ आंदोलन में शामिल होने आज जिले के 38 किसानों का जत्था बस से सरगुजा जिला प्रस्थान करने के समाचार हैं। पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार जिला किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम के नेतृत्व में यह जत्था आज बस से रवाना हुआ है। उक्त आंदोलन के सिलसिले में श्री टीकम ने शाम करीब साढ़े पांच बजे बताया कि वे बिलासपुर पहुंचने वाले हैं और 38 लोग हैं। सरगुजा के हरिहरपुर में देश भर के लोग हसदेव अभ्यारण्य बचाओ आंदोलन में भागीदारी निभाने आज रहे हैं और यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन 5 जून पर्यावरण दिवस पर आयोजित है। इसी में सम्मिलित होकर पर्यावरण विनाश का विरोघ करेंगे। बताया कि राजनांदगांव से प्रस्थान करने के बाद रास्ते के जिलों में प्रदर्शन करते जा रहे हैं।

error: Content is protected !!