जॉब डेस्क। भारत सरकारी की मिनी रत्न कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी की खोज में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 निर्धारित है।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री/ 10th के बाद 3 वर्षीय डिप्लोमा/ 12th के बाद 2 वर्षीय डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर 18 वर्ष होनी चाहिए।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए छात्रों को पहले NATS 2.0 पोर्टल पर जाकर पहले पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अन्य डिटेल भरकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर लें। फॉर्म भरने के साथ किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है।

कैसे होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे उनको डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इस भर्ती में चयनित होने पर अभ्यर्थियों को पदानुसार अलग अलग स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। पदानुसार ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 10,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।














