UP में हिंसा का दूसरा दिन, सहारनपुर में दो उपद्रवियों के घर चला बुलडोजर

UP के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम दो उपद्रवियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची। इनके घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया। आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। अब्दुल वाकीर खत्ता खेड़ी और मुजम्मिल हबीबगढ़ इलाके में रहता है।

शुक्रवार को हुई हिंसा में पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपी जेल में बंद है। ये लोग नमाज के बाद सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। इन दोनों ने भीड़ पर पथराव किए और नारे लगाए। विवाद पोस्टर भी वायरल किया था। इसके कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे थे। इसके अधार पर पुलिस ने एक्शन लिया।

प्रयागराज में फिर दंगा भड़काने की कोशिश

UP के प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारती लोगों ने शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। अंडा को हटा दिया गया।

error: Content is protected !!