स्व. हरीश पदम की स्मृति में एक दिवसीय प्रदर्शन मैच संपन्न

राजनांदगांव। भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी स्व. हरीश पदम की प्रथम पुण्यतिथि की स्मृति प्रदर्शन मैच अंतरास्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में महिला वर्ग व पुरुष वर्ग में खेला गया। कल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में महिला वर्ग में राजनांदगांव इलेवन विरुद्ध दुर्ग इलेवन के बीच मैच खेला गया जिसमें राजनांदगांव इलेवन विजयी रही और उपविजेता का खिताब दुर्ग इलेवन को दिया गया दूसरा मैच पुरुष वर्ग में राजनांदगांव इलेवन विरुद्ध दुर्ग इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें भी राजनांदगांव इलेवन 3-1 से विजयी रही।
मैच के पूर्व स्व. हरीश पदम के तैलचित्र पर तिलक लगा कर पुष्पार्पण कर 2 मिनट का श्रद्धांजलि अर्पित की इनके आत्मा की शांति के लिए मौनधारण किये।’
पुरस्कार वितरण के पूर्व मुख्य अथिति छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य व वरिष्ठ हॉकी खिलाडी हाफिज खान ने पहले मैच के विजेता और उपविजेता दुर्ग के खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि स्व. हरीश पदम एक अच्छे हॉकी खिलाड़ी के साथ साथ कराटे में चैंपियन भी रहे हैं ईश्वर भगवान खुदा ने बहुत शक्ति दिया था किंतु उन्होंने अपने शक्ति का कभी दुरुपयोग नहीं किया एक खिलाड़ी एक के साथ बहुत अच्छे इंसान भी थे जो जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्सहित करने के लिए हमेशा मैदान में उपलब्ध रहते थे स्व.हरीश पदम् के परिवार में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रेखा पदम एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू पदम रही है इनके परिवार वालो ने हॉकी खिलाड़ी व बास्केटबॉल खिलाड़ियों को आज भी पूरी मदद करते है। जिस कारण पदम परिवार का नाम पूरे छत्तीसगढ़ के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर जाना पहचाना जाता है स्व. हरीश पदम आज के ही दिन हम सब को छोड़ कर भगवान को चले गए थे भगवान उनकी आत्मा को स्वर्ग में स्थान दे और उनके परिवार वाले इसी तरह खेल को आगे बढ़ाने के लिए आयोजन कर उनको याद करते रहे।
इस अवसर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, पूर्व ओलंपियन महिला हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महिला खिलाड़ी रेखा पदम, हॉकी कोच भूषण साव, खेल युवा कल्याण के प्रभारी एकका सर, छत्तीसगढ़ हॉकी के कोषाध्यक्ष सुश्री आशा थॉमस, हॉकी कोच भूषण साव, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी क्रमशः सुधीर जैन ,ज्ञानचंद जैन, मनीष गौतम, वाहिद खान, शिवनारायण धकेता, बालमुकुंद पटेल, गुणवंत पटेल, अनुराग श्रीवास्तव, किशोर धीवर, राजेश निर्मलकर, नाजिर अहमद,दुर्ग हॉकी के अध्यक्ष अंसार अहमद, दुर्ग हॉकी के सचिव गुलाम रहमानी,अशोक यादव, संजीव पटेल, विजय शंकर, आबिद बेग, आदि लोगों की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने किया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मनीष गौतम ने किया।

error: Content is protected !!