सनसिटी की सेवाभावी महिलाएं चला रही उपहार बैंक

जरूरतमंदों में कपड़े जूते-चप्पल आदि सहित बच्चों में खिलौनो का किया जा रहा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को वितरण

राजनांदगांव। सनसिटी कालोनी की महिलाओं का जागरूकता एवं रचनात्मकता से भरे सेवा भावी कार्यो का रूप देखने आ रहा है। महिलाएं कालोनी के प्रत्येक घरों सेे साड़ी, गर्म कपड़े, शर्ट, फुल पैन्ट, जूते चप्पल इलेक्ट्रानिक समानों सहित बच्चों के पुराने खिलौने पुराने पाठ्य पुस्तक आदि एकत्रित कर उपहार बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों में बांटने का काम कर रही है। उक्त चीजों के लिए एक गोदाम टाइप कक्ष बनाया गया है जहां साबूत चीजों को छांट कर वनांचल क्षेेत्र में गांव देहातों में जाकर वितरित करने का काम स्वयं महिलाओं के द्वारा किया जाता है। कालोनी की उक्त महिलाओं की सेवाभाव को अच्छी नजरों से देखा जा रहा है। महिलाओं की सेवाभाव कार्य में कालोनी के पुरूष जन भी सहयोग करने से पीछे नही रहते। सनसिटी कालोनी की महिलाओं में श्रीमती शंकुतला कोटडिया शोभा बाफना, रत्नी बाई सांखला, कंचन बाई सांखला, शशि खंडेलवाल, निशा मिथिया किरण बोहरा अनिता आरती महेश्वरी आदि के नाम प्रमुख है। उक्त महिलाए इन एकत्रित सामानों को उपहार बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों में वितरित करती है। उपहार बैंक की शंकुतला कोटडिया ने बताया कि उपरोक्त सामान जरूरतमंदों में वितरित करने के लिए 11अप्रेल को नगरी क्षेत्र के ग्रामीणों में जा रही हैै। कालोनी वासियों ने उपहार बैंक की सेवाभावी महिलाओं के इस सेवाभावी कार्यो के लिए प्रशंसा कर रहे है।

error: Content is protected !!