श्रेयस अय्यर की टीम हुई चेंज, नई टीम ने खरीदा 12.25 करोड़ में

कैप्ड ऑलराउंडरों में चेन्नई ने ख़रीदा चैंपियन ड्वेन ब्रावो को 4 करोड़ 40 लाख में। अनुभव पर दांव खेला एक बार फिर गत चैंपियन टीम ने। नितीश राणा के लिए मुंबई और कोलकाता के बीच हुआ कड़ा मुक़ाबला और अंत में 8 करोड़ रुपयों में कोलकाता के वापस गए राणा जी। सभी की नज़रें जेसन होल्डर पर थी। मुंबई, चेन्नई, गुजरात, राजस्थान को पछाड़कर होल्डर को सुपर जायंट बनाया लखनऊ ने। 8 करोड़ 75 लाख में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे वेस्टइंडीज़ खिलाड़ी बने होल्डर।

अगला सेट होगा कैप्ड बल्लेबाज़ों का। मनीष पांडे हैं पहले बल्लेबाज़। उनकी पुरानी टीम सनराइज़र्स और उनके साथ लखनऊ और कैपिटल्स ने दिखाई दिलचस्पी। 4 करोड़ 60 लाख में सुपर जायंट बने मनीष। पिछले सीज़न में 123.75 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे पांडे जी ने।
पावर-हिटर शिमरन हेटमायर तो ज़रूर लेकर जाएंगे मोटे पैसे। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स टस से मस नहीं हो रही है। स्पिन के ख़िलाफ़ लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं हेटमायर। इसलिए साढ़े 8 करोड़ ख़र्च किए उनपर राजस्थान रॉयल्स ने।
अनुभवी मैच-विनर रॉबिन उथप्पा पर शुरुआती बोली लगाई चेन्नई सुपर किंग्स ने और 2 करोड़ रुपयों में वह खेलेंगे डेडी आर्मी के लिए। गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ में ख़रीदा जेसन रॉय को। किलर मिलर बने पहले खिलाड़ी जिनपर कोई बोली नहीं लगी। आरसीबी ने अपने पुराने खिलाड़ी देवदत्त पड़िक्कल पर लगाई बोली। युवा देवदत्त को 7 करोड़ 75 लाख में मिलियन डॉलर बेबी बनाया राजस्थान ने। सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ को भी नहीं मिली कोई टीम।

पहले सेट के बाद टीमों के पास बची हुई धन राशि कुछ इस प्रकार है :
पंजाब किंग्स : 54.5 करोड़ रुपये
सनराइज़र्स हैदराबाद : 68 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स : 49 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स : 52.25 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 50 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस : 45.75 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस : 48 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स : 48 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स : 28.5 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स : 41.25 करोड़ रुपये

अभिषेक नायर (केकेआर) : (स्टार स्पोर्ट्स को बताते हुए) कमिंस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। साथ में वह एक नेतृत्वकर्ता हैं। हमें उम्मीद थी कि और महंगे जाएंगे। श्रेयस जैसे क़ाबिल खिलाड़ी का हमारे साथ होना एक अच्छी बात है।

आख़िरी मार्की खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का नंबर आ ही गया। अपने धाकड़ बाएं हाथ के ओपनर धवन के रिप्लेसमेंट को ढूंढ रही दिल्ली ने लगाई शुरुआती बोली और चेन्नई उनके पीछे पीछे चली आई। दिल्ली ने तो अपना मन बना लिया है लेकिन चेन्नई के खेमे में विचार-विमर्श चल रहा है। मुंबई ने भी अपना ज़ोर आज़माया लेकिन 6 करोड़ 25 लाख में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी धारण करेंगे टिक-टॉक सुपरस्टार वॉर्नर।

लंबे समय तक किसी ने क्विंटन डिकॉक के लिए बोली नहीं लगाई। फिर जब बोली की शुरुआत हुई तो चेन्नई और लखनऊ के बीच छिड़ गई जंग। फ़ाफ़ को गंवाने के बाद डिकॉक को ज़रूर ख़रीदना चाहेगी चेन्नई। मुंबई ने भी अपना चांस लिया। दिल्ली भी उतरी मैदान में और उन्होंने दाम बढ़ाने के बाद डिकॉक को 6 करोड़ 75 लाख में लखनऊ के पास जाने दिया।

फ़ाफ़ डुप्लेसी के लिए दिलचस्पी दिखाई पुरानी टीम चेन्नई और बेंगलुरु ने। दिल्ली ने भी पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला किया। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर हैं डुप्लेसी। और सात करोड़ की बोली के साथ आरसीबी ने फ़ाफ़ को किया अपनी टीम में शामिल। कोहली को मिल गया एक आक्रामक ओपनर अब।

लाला मोहम्मद शमी का नंबर आ गया है। फिर एक बार आरसीबी ने की बोली की शुरुआत और टाइटंस ने भी अपना हाथ खड़ा किया। तेज़ गति से गेंदबाज़ी करते हुए विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं शमी। इसलिए लखनऊ भी मैदान में उतरी। गौतम गंभीर शमी की गेंदबाज़ी के फ़ैन हैं इसलिए केकेआर से साथ शमी के लिए भिड़ रही है लखनऊ। 6 लाख की बोली इस समय आरसीबी के पक्ष में है और दाम बढ़ता ही जा रहा है। और अंतिम समय पर सवा 6 करोड़ में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे शमी।

अगले खिलाड़ी होंगे कप्तानी विकल्प श्रेयस अय्यर। आरसीबी ने की बोली की शुरुआत। देखते ही देखते दाम 4 करोड़ से ऊपर जा चुका है। दिल्ली के साथ-साथ लखनऊ भी उतर गई मैदान में। क्या इस बार अपनी पुरानी टीम में वापस जाएंगे श्रेयस? केकेआर ने भी वॉर्म अप करने के बाद बोली लगाने का फ़ैसला किया और 9 करोड़ 25 लाख के साथ श्रेयस अय्यर खेलेंगे केकेआर के लिए। जी नहीं, दिल्ली ने केवल दाम बढ़ाने के लिए एक और बोली लगाई। और गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ की बोली लगाई। इस नीलामी में 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर। याद रखिए केकेआर भी एक कप्तान की तलाश में हैं। और आख़िरकार 12 करोड़ 25 लाख में वह पहुंचे केकेआर के खेमे में

इसके बाद बोली लगाई जाएगी ट्रेंट बोल्ट पर। दोनों रॉयल टीमें – आरसीबी और आरआर जोरों-शोरों से उनपर बोली लगा रही हैं। शायद बेंगलुरु ने बोल्ट को अपना टार्गेट बनाया है। दोनों खेमे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए सोच-समझकर बोलियां लगा रहे हैं। आरसीबी ने लगाई 5 करोड़ 50 लाख की बोली तो वहीं राजस्थान ने उसे 25 लाख से आगे बढ़ाया और जैसे ही काम पूरा हो रहा था मुंबई इंडियंस ने कहा – अभी हम ज़िंदा है। मामला 7 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। पिछली बार 2 करोड़ 20 लाख में बिके थे बोल्ट। इस बार उनका दाम लगभग चार गुना बढ़ गया है और आठ करोड़ में वह खेलेंगे राजस्थान रॉयल्स के लिए

अगले खिलाड़ी हैं कगिसो रबाडा। दिल्ली ने फिर एक बार की बोली की शुरुआत। गुजरात टाइटंस ने कहा हमें भी यह खिलाड़ी चाहिए। छह करोड़ से ऊपर जा चुकी हैं रबाडा की बोली। इस समय आठ करोड़ की बोली गुजरात टाइटंस के पक्ष में हैं और अंतिम समय पर पंजाब किंग्स ने कहा – हम पीछे नहीं हटेंगे। और सभी के नाक के नीचे से उन्हें लेकर चले गए पंजाब किंग्स, 9 करोड़ 25 लाख रुपयों में

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस के लिए उनकी पुरानी टीम कोलकाता ने लगाई बोली और नई टीम गुजरात ने भी दिखाई उनमें दिलचस्पी। चेहरे में मुस्कान रखते हुए आशीष नेहरा ने पांच करोड़ की बोली लगाई। लंबी जंग के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 करोड़ 25 लाख रुपयों में अपने पुरानी खिलाड़ी को ख़रीद लिया

अगले मार्की खिलाड़ी होंगे रवि अश्विन। धवन के जाने के बाद दिल्ली ने अश्विन के लिए शुरुआती बोली लगाई। राजस्थान ने फिर एक बार उनका काम बिगाड़ने का फ़ैसला किया है। दोनों टीमें भारत के अनुभवी स्पिनर के लिए बोलियां लगा रही हैं। दिल्ली के मालिक किरण कुमार ग्रांधी और पार्थ जिंदल के बीच चर्चा के बाद उन्होंने 4 करोड़ 80 लाख की बोली लगाई। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का लगातार दूसरा खिलाड़ी गया किसी और टीम में। 5 करोड़ रुपयों में राजस्थान के लिए खेलेंगे रवि अश्विन। अश्विन और बटलर एक ही टीम में। इस बार नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट नहीं देखने को मिलेगा।

आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल के संदेश के साथ इस नीलामी की शुरुआत होगी। उन्होंने सभी चिकित्सा कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस साल टाटा ग्रुप टाइटल प्रायोजक होगा। तो आईपीएल अब होगा टाटा आईपीएल 2022
कौन होगा इस नीलामी का पहला खिलाड़ी? हमारे अपने गब्बर शिखर धवन। राजस्थान रॉयल्स ने बोली की शुरुआत की 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ और दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ जंग छेड़ दी है। दिल्ली ने लगाई 3 करोड़ रुपयों की बोली। दोनों टीमें धवन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं और टस से मस होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस समय बोली 5 करोड़ तक पहुंच गई है। सोच विचार करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने हाथ खड़े किए और पंजाब किंग्स मैदान में उतर चुकी है। अब यह देखना होगा कि क्या गब्बर को आईपीएल में नया घर मिलेगा? बोली आठ करोड़ से ऊपर जा चुकी हैं और इसका अर्थ यह है कि धवन बनेंगे मिलियन डॉलर बेबी। पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख में शिखर धवन को मयंक अग्रवाल का सलामी जोड़ीदार बनाया।

 

 

 

error: Content is protected !!