शुभांशु शुक्ला की हुई धरती पर वापसी, प्रशांत महासागर में उतरा स्पेसक्राफ्ट…

Shubhanshu Shukla Return LIVE: भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला Axiom-4 स्पेस मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज धरती पर लैंड कर गए हैं। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4 Mission) आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अनडॉक होने के बाद पृथ्वी पर वापस आया है।

बता दें कि, क्रू ने 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:35 बजे आईएसएस से अनडॉक किया था और 15 जुलाई, मंगलवार को भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट के निकट प्रशांत महासागर में उतारा। एक्सिओम-4 मिशन ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पैराशूट की मदद से आज दोपहर 3 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया के तट पर समुद्र में स्प्लैशडाउन किया है।

बता दें कि शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा (1984) के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। स्पेसएक्स ड्रैगन यान, जिसमें शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री एक्सिओम-4 मिशन के तहत सवार थे, ने सोमवार को सुबह लगभग 7:05 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार शाम 4:35 बजे) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के हार्मनी मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलगाव (अनडॉकिंग) किया।

अंतरिक्ष में आम रस और गाजर का हलवा लेकर पहुंचे थे शुक्ला

शुभांशु शुक्ला के लिए यह अंतरिक्ष यात्रा कई मायनों में खास रही। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले, 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत रूस के सैल्यूट-7 मिशन के तहत अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी। अब शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा में शुक्ला अपने साथ भारत की खास मिठास भी ले गए थे। आम रस और गाजर का हलवा। यह उनके लिए घर का स्वाद था, जो अंतरिक्ष में भी उनका साथ दे रहा था।

Axiom-4 टीम में कौन-कौन हैं?

  • इस मिशन के चार सदस्यीय दल में शामिल हैं.
  • पैगी व्हिटसन- मिशन कमांडर
  • शुभांशु शुक्ला- पायलट
  • स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की- मिशन विशेषज्ञ
  • टिबोर कापू – मिशन विशेषज्ञ

खबर अपडेट की जा रही है..

error: Content is protected !!