Google Maps का Side Effect: गूगल मैप पर भरोसा कर नदी में उतार दी कार, मरते-मरते बचे पर्यटक

Tourists Drown Gypsy In River Blame Google Maps: Google Maps के Side Effect वाली खबरें लगातार आती रहती है। गूगल मैप पर भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। कई खबरें आ चुकी हैं जहां गूगल मैप पर भरोसा करके लोग लगत जगह पहुंच जाते हैं। ताजा मामला गोवा से आया है। गोवा में कुछ पर्यटक गूगल मैप पर भरोसा करके अपनी जान दांव पर लगा बैठे।

दरअसल गोवा में गूगल मैप पर भरोसा करते कुछ पर्यटकों ने अपनी Maruti Gypsy को नदी में उतार दिया। इसके बाद जिप्सी पानी में डूबने लगी। किसी तरह लोग कार से निकलकर बाहर निकले। लोगों के नदी से रेस्क्यू करने का वीडियो भी सानने आया है।

हालांकि लोगों को कार से शराब की बोतलें भी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ये पता लगा रही है कि क्या वाकई में इन लोगों ने गूगल मैप पर भरोसा करके कार को नदी में उतार दिया या फिर शराब के नशे में कार को नदी में गिरा दिया।

खाई में कार के गिरने का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि पिछले दिनों गूगल मैप पर भरोसा करके खाई में कार के गिरने का वीडियो सामने आया था। मुंबई के नवी मुंबई इलाके में शुक्रवार (25 जुलाई 2025) सुबह एक महिला की कार गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए खाई में गिर गई थी। दरअसल महिला को बेलापुर से उरवे जाना था, लेकिन गूगल मैप्स ने उसे बाय ब्रिज के नीचे एक वैकल्पिक रास्ते पर मोड़ दिया, जो ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाता है। जानकारी के अनुसार, गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए महिला ने अपनी कार को उसी दिशा में ले गई और कुछ ही मिनटों बाद कार पानी से भरी खाई में जा गिरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!