साउथ इंडियन बैंक में जूनियर ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती,ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

जॉब डेस्क। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। साउथ इंडियन बैंक की ओर से देशभर में जूनियर ऑफिसर (बिजनेस प्रमोशन ऑफिसर) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। जो भी युवा स्नातक उत्तीर्ण हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट southindianbank.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही Bank/ NBFCs/ Financial Institutions में 2 साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आयु की गणना 31 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा में भाग नहीं लेना होगा। रिक्त पदों पर चयन ग्रुप डिस्कसन/ पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए सफल रहेंगे उनको 7.56 लाख रुपये वार्षिक वेतन प्रदान किया जायेगा।

फॉर्म भरने का तरीका

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट southindianbank.bank.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर करियर में जाकर करेंट जॉब ओपनिंग में क्लिक करें।
  • इसके बाद अप्लाई हियर पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026 Online Form

South Indian Bank Recruitmentसभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!