एसपी संतोष सिंह ने शहर के कई इलाकों का भ्रमण कर ली जानकारी

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बीती शाम शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने गुरूनानक चौक, मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक, गुडाखू लाईन, रामधीन मार्ग, बसंतपुर चौक, नंदई चौक, गंज चौक का भ्रमण पश्चात् रात्रि में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम में स्थित सी.सी.टी.व्ही. कंट्रोल रूम एवं डायल 112 कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद रेल्वे स्टेशन जाकर यात्री प्रतिक्षालय, एलीवेटर एवं रेल्वे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं का हाल जाना। तत्पश्चात् 18-एकड पहुंच कर पुलिस आवासीय परिसर का जायजा लिया गया। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा भ्रमण कर शहर के गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

 

error: Content is protected !!