नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण न हो पाने के बाद अब यह सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस घटनाक्रम पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और कंगना रनौत और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने तीखी आलोचना करते हुए गंभीर आरोप लगाए है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि देश ने देखा कल क्या हुआ, मैंने पीएम से ना आने का आग्रह किया, महिला सांसद वहां पहुंच गई थी, हालत को देखते हुए पीएम को ना आने का आग्रह किया, क्योंकि पीएम के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी।
पोस्टर लेकर आएंगे तो नहीं चलेगा संसद
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ये सदन की गरिमा के खिलाफ है। मेरा आग्रह मानने के लिए पीएम का आभार। फिलहाल सदन कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। ओम बिरला ने विपक्ष से कहा कि पोस्टर लेकर आएंगे तो संसद नहीं चलेगा।
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बुधवार को लोकसभा में कुछ सदस्यों का व्यवहार गलत था। स्पीकर के ऑफिस में कुछ विपक्षी सदस्यों का व्यवहार एक ‘काला धब्बा’ है। हम सभी को सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना चाहिए।

