
Sarkari Naukri 2023 : पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर 183 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है. स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैटेगरी के अंतर्गत लॉ मैनेजर, आईटी ऑफिसर, राजभाषा ऑफिसर, फॉरेक्स ऑफिसर सहित जैसे कई पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग ग्रेजुएट/पीजी डिग्री/लॉ में बैचलर डिग्री/सीए/एमसीए/बीटेक/बीएससी/एमबीए की डिग्री/ संबंधित डिसिप्लिन में डिप्लोमा किया होना चाहिए.
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू-28 जून 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि- 12 जुलाई 2023
पंजाब एंड सिंध बैंक एसओ वैकेंसी डिटेल
| पद | वैकेंसी |
| राजभाषा ऑफिसर | 2 |
| आईटी ऑफिसर | 24 |
| टेक्निकल ऑफिसर सिविल | 1 |
| रिलेशनशिप मैनेजर | 17 |
| चार्टर्ड अकाउंटेंट | 30 |
| लॉ मैनेजर | 6 |
| सॉफ्टवेयर डेवलपर | 20 |
| रिस्क मैनेजर | 5 |
| फॉरेक्स डीलर- | 2 |
| डिजिटल मैनेजर | 2 |
| सिक्योरिटी ऑफिसर | 11 |
| राजभाषा ऑफिसर | 5 |
| लॉ मैनेजर | 1 |
| ट्रेजरी डीलर | 2 |
| फॉरेक्स ऑफिसर | 2 |
| आईटी मैनेजर | 40 |
| डिजिटल मैनेजर | 2 |
| फॉरेक्स ऑफिसर | 6 |
| इकोनॉमिस्ट ऑफिसर- | 2 |
| चार्टर्ड अकाउंटेंट | 3 |
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
शॉर्टलिस्टिंग
पर्सनल इंटरेक्शन/इंटरव्यू
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें
























