राज्य स्तरीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता संपन्न

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य प्रदेश रायफल संघ द्वारा 20वीं राज्य स्तरीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक किया गया, जिसमें पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के 4 प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई।

पुलिस अधीक्षक इरफ़ान-उल रहीम ख़ान के नेतृत्व में पीटीएस के सी.डी.आई. ब्रिजेश भदौरिया, प्रधान आरक्षक क्र. 17 अनीश क़ुरैशी, आरक्षक क्र. 50 अशोक वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें पुलिस अधीक्षक इरफ़ान ख़ान को 1 गोल्ड, 2 सिल्वर व 1 कांस्य पदक प्राप्त हुआ सी. डी आई. ब्रिजेश भदौरिया को 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, प्रधान आरक्षक अनीश क़ुरैशी को 2 गोल्ड, आर. अशोक वर्मा को 1 गोल्ड 2 कांस्य पदक प्राप्त हुआ इस प्रतियोगिता में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का वर्चस्व रहा, जिससे प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस परिवार में उत्साह और हर्ष के साथ अमिट गौरव का वातावरण निर्मित है। संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दी गयी एवं यथास्थिति अभिवादन किया गया।

error: Content is protected !!