शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 850 अंक उछला, निफ्टी ने पार किया 25,400 का स्तर

Share Market Update: आज 22 जनवरी (गुरुवार) को शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स +521.18 (0.64%) अंक की बढ़त के साथ 82,430.81 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी +183.35 (0.73%) अंक ऊपर चढ़कर 25,340.85 पर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 2 शेयर गिरावट में हैं. जोमैटो, एशियन पेंट्स और SBI के शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है. लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते आज बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है.

Share Market Update
Share Market Update

ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.87 फीसदी की तेजी के साथ 5,001 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स 1.77 फीसदी ऊपर 53,706 पर पहुंच गया है.

हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरकर 26,545 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.15 फीसदी फिसलकर 4,110.86 पर ट्रेड कर रहा है.

21 जनवरी को अमेरिकी बाजारों में मजबूती देखने को मिली थी. डाउ जोन्स 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 49,077.23 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट 1.18 फीसदी और S&P 500 इंडेक्स 1.16 फीसदी ऊपर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों ने 21 जनवरी को 1,787 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

21 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,787.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,520.47 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की.

दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल 34,350 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे. इस दौरान बाजार को सहारा देने के लिए DIIs ने 79,620 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

कल बाजार में रही थी गिरावट

21 जनवरी (बुधवार) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 270 अंक टूटकर 81,909 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75 अंक गिरकर 25,157 पर बंद हुआ.

ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर 81,124 से 1,000 से ज्यादा अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी भी 24,919 के निचले स्तर से 300 से ज्यादा अंक ऊपर गया. हालांकि उस दिन बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली का दबाव देखने को मिला था.

error: Content is protected !!