हड़ताल खत्म;सोमवार से काम पर लौटेंगे कर्मचारी व अधिकारी

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 12 दिन तक चलकर खत्म हो गई है। आज धरना प्रदर्शन के लिये मशहूर कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे सन्नाटा पसरा देख गया। मिली जानकारी के अनुसार दो सूत्रीय मांग को लेकर राजधानी में प्रदेश फेडरेशन के डेलीगेशन की मंत्री रवींद्र चौबे से शुक्रवार को हुई चर्चा के बाद यह हड़ताल समाप्त हो गई। इससे पहले गुरूवार को फेडरेशन से जुड़े 105 संगठनों की बैठक में हड़ताल समाप्त करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका था। हड़ताल के चलते जहां शासन ने भी सख्त तेवर दिखाया था। वहीं हड़ताली कर्मचारियों -अधिकारियों ने भी मांग पूरी होते तक हड़ताल खत्म नहीं करने की मंशा बना ली थी। अब बताया जा रहा है कि आज शनिवार व कल रविवार साप्ताहिक छुट्टी के बाद सोमवार से नियमित कामकाज करने कर्मचारी-अधिकारी अपने कार्यस्थलों में लाैंट जायेंगे। इनकी हड़ताल के चलते आम जनता को अपना प्रशासनिक कामकाज कराने अवश्य परेशानी हुई। ज्ञातव्य है कि चौथे चरण की इनकी हड़ताल के पूर्व राज्य सरकार ने 6 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढाने की घोषणा कर दी थी, लेकिन इससे आंदोलनरत सभी शासकीय कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए थे। अभी इन्हें 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलता है। इनकी मांग 34 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने की तथा सातवें वेतन मान के अनुसार गृह भाड़ा देने की अंत तक बनी रही। अब 6 फीसदी रूका मंहगाई भत्ता दीपावली या राज्योत्सव के समय दिया जायेगा। एरीयस भी दिया जायेगा।

error: Content is protected !!