गृह मंत्री अमित शाह की सभा को लेकर खैरागढ़ में जोरदार तैयारियां

राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्ययशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजयी बनाने के अभियान में अब पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा प्रारंभ हो गया हैं। वैसे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संसदीय क्षेत्र में निरंतर प्रवास हो रहा हैं, पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे स्वयं प्रतिदिन दो दर्जन से भी अधिक ग्रामों में जनसम्पर्क कर रहें हैं। संसदीय क्षेत्र के संयोजक मधुसूदन यादव, सहसंयोजक नीलू शर्मा व दिनेश गांधी भी लगातार प्रवास कर मतदाताओं को भाजपा की रीति नीति से अवगत करा रहे हैं साथ ही आदिवासियों के लोकप्रिय नेता एमडी ठाकुर भी प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं। बावजूद इसके चुनाव अभियान को और अधिक धारदार और मारक बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की महती जनसभा 14 अप्रैल को खैरागढ़ में आयोजित की जा रही हैं। जिसकी तैयारी पार्टी द्वारा जोरशोर से प्रारंभ कर दी गई हैं।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तैयारियों को लेकर आज पार्टी के बड़े नेताओं संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, नीलू शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष रमेश पटेल, खैरागढ़ भाजपाध्यक्ष खम्मन ताम्रकार, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, व गिरिराज सिंह की उपस्थिति में बड़ी बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए नीलू शर्मा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में चुनाव अभियान पार्टी की रणनीति के तहत पूरी गति के साथ सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा हैं पार्टी के सभी विंग महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पूरी गति से अबकी बार – 400 पर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात परिश्रम कर रहें हैं। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह की सभा खैरागढ़ में होने जा रही हैं। यह सभा सफल हो, इसका लाभ क्षेत्र की जनता व पार्टी को मिले, अधिकाधिक लोग सभा में पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सभा के लिए समर्थन मांगे। विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में सभा को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिउषा निर्देश देकर जिम्मेदारीयाँ सौपी गई।

error: Content is protected !!