मोबाइल से क्लास के अंदर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर की अपलोड, पिता को बुलाया तो स्कूल की तीसरी मंजिल से छात्र कूदा

रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डोंगरे नगर में स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से आठवीं कक्षा के एक छात्र के कूद जाने की घटना सामने आई है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत छात्र को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 80 फीट रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

यहां उसकी एमआरआई सहित अन्य मेडिकल जांच की जा रही है। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए 80 फीट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना के बाद एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार पिंकी साठे, थाना प्रभारी सत्येंद्र घनघोरिया अस्पताल पहुंचे और स्वजनों से जानकारी ली।

naidunia_image

स्कूल संचालक राजेंद्र पितलिया के अनुसार रिशान स्कूल में चोरी छिपे मोबाइल लेकर आया था। मोबाइल से उसने क्लास की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी जिसकी जानकारी लगने के बाद प्राचार्य ने उसके अभिभावकों को बुलाया। घटना के समय पिता वहीं मौजूद थे।

रिशान अपने पिता को देखकर तीसरी मंजिल की ओर दौड़ा और वहां जाकर खुद गया। स्कूल प्रबंधक स्वजनों के लगातार संपर्क में हैं। छात्र का इलाज करवाया जा रहा है। छात्र की स्थिति सामान्य है उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल 13 वर्षीय छात्र है। एक दिन पूर्व छात्र अपने साथ स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आया था, जिसे स्कूल स्टाफ ने देख लिया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्र के स्वजनों को स्कूल बुलाया था। शुक्रवार को जब पिता प्रीतम स्कूल पहुंचे तो छात्र ग्राउंड फ्लोर से दौड़ कर उपर दूसरी मंजिल की ओर भागा।

इसके बाद रिशान ने वहां से छलांग लगा दी। मौजूदा स्टाफ के अनुसार छात्र के पिता प्रिंसिपल के चेंबर तक पहुंचे इतने में ग्राउंड फ्लोर पर प्रिंसिपल चेंबर के पास कमरे में बैठा छात्र उपर की ओर दौड़ गया। पिता प्रीतम ने बताया कि मुझे किस कारण से स्कूल बुलाया था इसकी जानकारी नहीं थी।

error: Content is protected !!