गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने जीती प्रतियोगिता

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने राजीव फैंस क्लब एवं युवा आयोग छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर 40 स्कूलों के बीच दूसरा स्थान बनाया। शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर के मार्गदर्शन में उक्त प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। संगीत शिक्षक देव साहू एवं दिनेश साहू द्वारा बच्चों को इस प्रतियोगिता में विशेष मार्गदर्शन दिया गया। शाला की व्याख्याता श्रीमती उषा झा से मिली जानकारी अनुसार उक्त आयोजन में विद्यार्थियों ने 5 हजार रुपए का नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण.पत्र प्राप्त किया। विशेष साजसज्जा के साथ केसरिया रंग में बच्चों की प्रस्तुति मन भावन रही। उक्त आयोजन गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया। विजेता प्रतिभागी छात्र-छात्रों के क्रम में रहे पलक सोनी, तनिशा धनवानी, मीति बाफना, वंदना जैन, दृष्टि पंसारी, अनुरक्ति कुठारे, शुभांगी परिहार, वाणी साहू एवं भावना। विद्यार्थियों की इस सफलता हेतु गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष नंदकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल,सचिव हरीश गांधी, शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, उपप्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर एवं समस्त शिक्षकगणों ने शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!